LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : भोजपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सीसीटीवी फुटेज से सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar News : भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की हत्या और दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया........पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्क
दुष्कर्म के बाद हत्या - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के बगवां गांव में हुई अज्ञात महिला की नृशंस हत्या और दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बगवां-धामनिया नहर मार्ग के किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए FSL (फॉरेंसिक) टीम को मौके पर बुलाया गया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए।

मानसिक रूप से अस्वस्थ थी महिला 

प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले 3-4 महीनों से बगवां स्थित एक गुड़ की दुकान में रह रही थी। शव के स्थिति के निरीक्षण के बाद पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की प्रबल आशंका हुई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेजा गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच के दौरान पुलिस को रात करीब 9:56 बजे का एक अहम फुटेज मिला, जिसमें मृतका को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ हाथापाई करते और जाते देखा गया। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रामदुलार राम उर्फ प्रभास (पिता- लालमोहन राम), निवासी बगवां के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस बल ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने की कार्रवाई 

पुलिस ने इस संबंध में अगिआंव (गड़हनी) थाना कांड संख्या 117/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में त्वरित चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट