LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime : भोजपुर में विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका शव, 5 दिन बाद बरामद, ससुराल वाले फरार

Bihar Crime : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बीमवा मठिया गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को फेंक दिया गया. उसका शव 5 दिन बाद बरामद किया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर में विवाहिता की हत्या कर खेत में फेंका
विवाहिता का शव बरामद - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को फेंक दिया। पूरा मामला बीमवा मठिया गांव का है, जहां घटना के 5 दिन बाद पीड़िता का शव एक खेत से बरामद किया गया है। इस सनसनीखेज बरामदगी के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और मृतका के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। मृतका की पहचान बीमवा मठिया निवासी शंकर यादव की पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है।

साल 2021 में हुई थी शादी, तभी से मिल रही थी प्रताड़ना

पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुसार, आयत थाना क्षेत्र के अशुद्धन गांव निवासी चंदेश्वर यादव ने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी साल 2021 में बीमवा गांव के रहने वाले शंकर यादव के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सीमा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर आखिरकार उन्होंने सीमा की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया।

Diarch GO

परिजनों ने की खोजबीन, 5 दिन बाद खेत से मिला शव

घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की के मायके वाले कई दिनों से सीमा से संपर्क न हो पाने के कारण परेशान होकर उसके ससुराल बीमवा मठिया गांव पहुंचे। वहां पहुंचने पर ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर गायब मिले, जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। मायके वालों ने स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद, घटना के 5 दिन बीत जाने पर सीमा का शव गांव के ही एक सुनसान खेत से क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद हुआ। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया शव

खेत में शव मिलने की खबर जैसे ही आग की तरह फैली, मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत इस घटना की लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों और समय का सटीक पता लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch

ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, पुलिस छापेमारी में जुटी

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद से ही पति शंकर यादव समेत ससुराल के सभी आरोपी सदस्य घर में ताला बंद कर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। जगदीशपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या (Dowry Death) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुट गई है और फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

आशीष की रिपोर्ट