LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : भोजपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, भाई ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का लगाया आरोप

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नरही गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Bihar News : भोजपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हु
विवाहिता की संदिग्ध मौत - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नरही गांव निवासी प्रियंका कुमारी (26 वर्ष), पति नीतीश राय के रूप में हुई है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। भाई का यह भी आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी प्रियंका को कथित तौर पर जहर खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था।

परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद से ही प्रियंका को दहेज को लेकर कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

मृतका के भाई ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दो छोटे बच्चों की मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट