LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

भोजपुर में शराब तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई : 1 करोड़ का विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में शराब तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार
1 करोड़ के विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार- फोटो : आशीष

Arrah : जिले में शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक 14 चक्का ट्रक को जब्त कर उससे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 8,071.920 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।


गुप्त सूचना पर दलीपुर मोड़ के पास संयुक्त टीम ने बिछाया जाल

जिलाधिकारी भोजपुर के कड़े निर्देशों पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के क्रम में उत्पाद विभाग भोजपुर और राज्य स्तरीय नियंत्रण ब्यूरो (पटना) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने जगदीशपुर–पीरो मुख्य मार्ग पर स्थित दलीपुर मोड़ के समीप नाकेबंदी कर महाराष्ट्र नंबर के एक 14 चक्का ट्रक (MH40CD-2304) को रोककर तलाशी ली, जिसके बाद शराब की इस विशाल खेप का भंडाफोड़ हुआ।


पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी शराब, महाराष्ट्र के 2 तस्कर गिरफ्तार

ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके से ही दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के निवासी गोविंद केशवा सूर्यवंशी और अनिल मारोती बुडुक के रूप में की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शराब की यह खेप पंजाब से लोड की गई थी और इसे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।


रॉयल स्टैग समेत नामी ब्रांड्स की 14,748 बोतलें जब्त, लिखा था 'For Sale in Punjab'

ट्रक से कुल 14,748 शराब की बोतलें (कार्टन) बरामद की गई हैं। इसमें रॉयल स्टैग (Royal Stag), मैकडॉवेल्स नंबर-1 (McDowell's No.1), रॉयल चैलेंज (Royal Challenge) और इम्पीरियल ब्लू (Imperial Blue) जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। सभी जब्त बोतलों पर केवल पंजाब राज्य में बिक्री के लिए "For Sale in Punjab" का मार्क छपा हुआ है।


आरोपियों को भेजा जा रहा जेल, अभियान आगे भी रहेगा जारी

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध कानून की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने की कागजी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ऐसे विशेष जांच अभियान भविष्य में भी लगातार और मुस्तैदी से चलाए जाएंगे।


आशीष की रिपोर्ट