LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

आरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.744 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को धर दबोचा.....

आरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.744 किलो गांजा के साथ तस्कर क
20.744 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार- फोटो : आशीष

Arrah : भोजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरा नवादा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है, जिससे इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार बहेलिया उर्फ राजा बाबू के रूप में हुई है। आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हृदयपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की हेराफेरी में शामिल था और खेप पहुंचाने के लिए आरा क्षेत्र में आया हुआ था।

20.744 किलो गांजा, बाइक, मोबाइल और नगदी बरामद 

छापेमारी और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.744 किलोग्राम गांजा जैसा प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 1,880 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस जब्त किए गए मोबाइल के जरिए आरोपी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

NSIT
Nsmch

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई 

यह पूरी कार्रवाई भोजपुर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर नवादा थाना पुलिस टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान की गई। मामले में आरा नवादा थाना मे मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B)/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सप्लाई नेटवर्क और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि बरामद किया गया मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किन लोगों को की जानी थी। पुलिस आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य सिंडिकेट सदस्यों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

आशीष की रिपोर्ट