LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Bharat Tiwari:तहार सभे इंतजार करता.... भरत तिवारी की मां से बातचीत कर भावुक हुए खेसारी लाल यादव

Bharat Tiwari: खेसारी लाला यादव ने बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की मां आशा देवी से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत ने माहौल को भावुक कर दिया...

Khesari Lal Yadav, Bharat Tiwari
भावुक हुए खेसारी लाल यादव- फोटो : reporter

Bharat Tiwari: भोजपुर में बाढ़ से विस्थापित परिवारों का दर्द बांटने पहुंचे भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव शुक्रवार की देर शाम शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर बांध पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और करीब 200 पैकेट राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की मां आशा देवी से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत ने माहौल को भावुक कर दिया।

कंटेंट क्रिएटर करण वर्मा के मोबाइल के जरिए खेसारी लाल यादव ने आशा देवी से वीडियो कॉल पर बातचीत की। बातचीत के दौरान आशा देवी ने भावुक होकर कहा कि वे सभी उनका इंतजार कर रहे हैं। इस पर खेसारी लाल यादव ने बताया कि बनारस में शूटिंग चलने के कारण वह इस बार उनके घर नहीं पहुंच सके। वीडियो कॉल के दौरान बाढ़ की स्थिति और प्रभावित परिवारों की जरूरतों पर भी चर्चा हुई। खेसारी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री की जरूरत है और जितना संभव होगा, उतने लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Diarch GO

इसके बाद खेसारी लाल यादव दामोदरपुर बांध पर रह रहे बाढ़ विस्थापित परिवारों के बीच पहुंचे। ज्वनिया गांव से विस्थापित कई परिवार बाढ़ और कटाव के चलते बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं। उन्होंने पीड़ितों से उनकी समस्याएं जानीं और राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

खेसारी लाल यादव ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि मुश्किल की इस घड़ी में उनकी टीम जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रहेगी और राहत कार्य आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

बाढ़ और कटाव से प्रभावित परिवारों के सामने फिलहाल भोजन, रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट बना हुआ है। राहत सामग्री से तत्काल सहारा जरूर मिल रहा है, लेकिन विस्थापित परिवारों के लिए सुरक्षित और स्थायी आशियाना बड़ी जरूरत बनी हुई है।

रिपोर्ट-आशीष कुमार