LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Ara MLC by-election: MLC उपचुनाव में जेडीयू की एंट्री! मनोज उपाध्याय ने ठोकी दावेदारी

Ara MLC by-election: जदयू प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Ara MLC by-election
जेडीयू नेता मनोज उपाध्याय का बड़ा फैसला- फोटो : news4nation

Ara MLC by-election: जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने बुधवार (15 अप्रैल 2026) को पार्क व्यू होटल आरा में प्रेस वार्ता किया जिसमें आगामी आरा-बक्सर MLC उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज उपाध्याय ने कहा, कि मैंने जदयू पार्टी से जुड़कर पार्टी की सेवा किया है संगठन ही मेरा मंदिर है और आदरणीय नीतीश कुमार जी बिहार के विश्वकर्मा हैं और मेरे आदर्श हैं

मनोज उपाध्याय ने बताया कि विगत 3 महीनों से जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है जिसमें स्थानीय निकाय के सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। जैसे मैंने विगत 35 वर्षों से समाजसेवा किया है वैसे ही मेरा उद्देश्य सरकारी योजनाओं और निधि का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड और पंचायत तक पहुंचाना है।"  उन्होंने वार्ड महासंघ के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदन में पहुंचकर क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। गौरतलब है कि आरा-बक्सर MLC उपचुनाव में स्थानीय निकाय क्षेत्र के 5,200 वार्ड सदस्य मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। प्रेस वार्ता में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Diarch GO

आरा से आशीष की रिपोर्ट