LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

बिहार में अपराधियों का दुसाहस, सरकारी अधिकारी को ऑफिस में घुसकर जान से मारने का कोशिश

सरकारी कर्मचारियों को अपराधियों द्वारा धमकी दिए जाने का एक मामला आरा में सामने आया है. पीड़ित ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी जान को खतरा बताया है

बिहार में अपराधियों का दुसाहस, सरकारी अधिकारी को ऑफिस में घु

Bihar News : भोजपुर जिले के आरा सदर अंचल कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर स्थानीय नवादा थाना में तीन नामजद समेत अन्य संदिग्ध लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहुआरा गांव निवासी स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह के पुत्र विष्णु देव सिंह, जो वर्तमान में आरा सदर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि घटना वाले दिन वे सुबह से शाम तक मौलाबाग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के कार्य में व्यस्त थे। अतिक्रमण अभियान समाप्त होने के बाद वे अंचल कार्यालय पहुंचे।

Diarch GO


आवेदन के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे उनके निजी मोबाइल फोन पर अर्पित कुमार नामक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि यदि उसका और उसके साथियों का काम नहीं होगा तो परिणाम भुगतने होंगे। इस पर विष्णु देव सिंह ने उसे सभी के कार्य नियमानुसार करने का आश्वासन दिया।


पीड़ित का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद शाम लगभग 7 बजे कुछ लोग मुंह पर गमछा बांधकर अंचल कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी लोगों के पास हथियार थे और वे कार्यालय में पहुंचते ही गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ खींचातानी की तथा कार्यालय से बाहर ले जाकर जान से मारने का प्रयास किया।

NSIT
Nsmch


विष्णु देव सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपी हथियार के बल पर काम कराने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों और स्टाफ के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। पीड़ित ने यह भी कहा है कि उनका परिवार ब्लॉक रोड स्थित आवास में रहता है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा संबंधी चिंता बनी हुई है।


इस मामले में नवादा थाना में अर्पित सिंह, सुबोध कुमार, मोहम्मद अजहर समेत अन्य पांच अज्ञात/संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



आशीष कुमार की रिपोर्ट