LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : भोजपुर में आम तोड़ने के विवाद में युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Bihar News : भोजपुर में आम तोड़ने के मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस ताबड़तोड़ हमले में युवक खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में आम तोड़ने के विवाद में युवक पर बदमाश
युवक पर जानलेवा हमला - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पेड़ से आम तोड़ने के मामूली विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। अपराधियों द्वारा किए गए इस ताबड़तोड़ हमले में युवक बुरी तरह खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस वारदात के बाद से ही पूरे इलाके और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

यह पूरी घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को गांव का ही एक युवक आहार (जल स्रोत) के किनारे स्थित आम के बगीचे में गया हुआ था। वह पेड़ के पास पहुंचकर जैसे ही आम तोड़ने लगा, तभी अचानक वहाँ कुछ लोग आ धमके और आम तोड़ने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

जख्मी युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित चंदन कुमार ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह शांति से पेड़ से आम तोड़ रहा था, तभी अचानक नामजद आरोपी हथियार से लैस होकर वहां पहुंच गए। चंदन जब तक उनकी मंशा समझ पाता या वहां से भागने की कोशिश करता, तब तक आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

युवक को लहुलूहान स्थिति में छोड़कर हमलावर मौके से आसानी से फरार हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में घायल चंदन को उठाया और इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की विशेष देखरेख में जख्मी युवक का इलाज चल रहा है, जहाँ उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय चरपोखरी थाना की पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ सदर अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है और जल्द ही सभी दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

आशीष की रिपोर्ट