LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

आरा में संदिग्ध युवक को लोगों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर रखा, मची अफरातफरी

Ara suspicious young
Ara suspicious young - फोटो : news4nation

Bihar News :  भोजपुर जिले के आरा शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिजली रोड की है, जहां युवक की गतिविधियों पर शक होने के बाद लोगों ने उसे घेर लिया और घंटों तक बंधक बनाए रखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। 


उसकी गतिविधियां देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और युवक से पूछताछ शुरू कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को लोगों के कब्जे से मुक्त कराया और उसे अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Diarch GO


स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक बाहरी क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ लोगों ने उसे बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए हंगामा भी किया। हालांकि पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि उसके पास से उतर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पते वाला आधार कार्ड मिला है। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और उसकी पहचान तथा गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के कारण बिजली रोड इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। युवक को थाने ले जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक के संबंध में सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट