LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर एसपी कार्यालय में अचानक सैकड़ों की संख्या में पहुँच गए वकील, जमकर किया हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राज के कार्यालय में उस समय गहमागहमी बढ़ गई, जब अचानक काफी संख्या में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता वहां पहुंच गए......जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : भोजपुर एसपी कार्यालय में अचानक सैकड़ों की संख्या
एसपी कार्यालय में हंगामा - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राज के कार्यालय में अचानक काफी संख्या में वकील पहुंच गए। बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के गजराजगंज थाना के छोटा सासाराम गांव के रहने वाले अधिवक्ता संजय कुमार सिंह के घर के आगे अचानक काफी संख्या में लोग पहुंच गए और उनके साथ उदवंतनगर अंचलाधिकारी गजराजगंज थाना की पुलिस भी मौजूद थी और उसके बाद उनके जमीन की घेराबंदी की जाने लगी। 

जैसा आरोप अधिवक्ता के द्वारा लगाया गया है उसके बाद जब उन लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसको लेकर काफी संख्या में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में अचानक पहुंच गए और उनसे मिलकर इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। 

Diarch GO

इस संदर्भ में 12 एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि गजराजगंज थाना के छोटा सासाराम गांव के रहने वाले अधिवक्ता संजय कुमार सिंह के निजी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर उन लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले से अवगत कराया है।

कहा की क्योंकि स्थानीय आंचल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका भी इसमें संदिग्ध है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले पर जिलाधिकारी से बातचीत कर पहल करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि घर के आगे निजी जमीन पर लोग पहुंच गए और जमीन की घेराबंदी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए उन लोगों को वहां से भगा दिया। वही बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्थानीय प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट