LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar Flood: गंगा के बढ़ते जलस्तर से हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम

Bihar Flood: भोजपुर जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। ...

Ganga Rises in Bhojpur SDRF Rescues Stranded People in Manjh
गंगा के बढ़ते जलस्तर से हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar Flood: भोजपुर जिले में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आरा सदर प्रखंड के मंझौवा क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम को जिले में तैनात रखा गया है। टीम को संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी भोजपुर मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर राहत और बचाव व्यवस्था को सक्रिय रखा गया है। प्रशासन का फोकस उन इलाकों पर है, जहां गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण पानी फैलने की आशंका बनी हुई है। एसडीआरएफ की टीम को भी किसी भी तरह की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रखा गया है।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारे और निचले इलाकों में जाने से पूरी तरह परहेज करें। विशेष रूप से बच्चों को नदी और बाढ़ के पानी से दूर रखने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।अधिकारियों के मुताबिक, जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जरूरत के मुताबिक प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू और राहत कार्य को और तेज किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार