LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : भोजपुर में पूर्व मुखिया प्रत्याशी के घर पर हमला, वर्तमान मुखिया पर लगा आरोप, भड़की हिंसा के बाद ग्रामीणों ने फूंकी तीन बाइकें

Bihar News : भोजपुर में पूर्व मुखिया प्रत्याशी के घर पर हमला

ARA : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उगना गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को भारी बवाल हो गया। आरोप है की ककीला पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी गोरख यादव के घर पर वर्तमान मुखिया के पुत्र और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग किए जाने का आरोप है। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गोरख यादव के घर में घुसकर परिजनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। घर की महिलाओं और बच्चों के साथ हुई इस बदसलूकी की खबर जैसे ही गांव में फैली, आसपास के ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश देख हमलावर पक्ष पीछे हटने लगा, लेकिन इस बीच माहौल इतना गरमा गया कि उत्तेजित भीड़ ने हमलावर पक्ष की तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया। धूं-धूं कर जलती बाइकों और फायरिंग की आवाजों से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया और गांव में कुछ समय के लिए अराजकता की स्थिति बनी रही। दूसरे पक्ष ने भी गोरख यादव के समर्थकों पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जगदीशपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि स्थिति अब काबू में है, लेकिन एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अराजक तत्वों की पहचान कर रही है ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

चुनावी रंजिश के इस खूनी खेल ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के खतरनाक स्तर को उजागर कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें गांव में गश्त कर रही हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रबुद्ध लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट