LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime : भोजपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 15 लाख का विदेशी शराब किया जब्त, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : भोजपुर में वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर एक छः चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. वहीँ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्र
15 लाख की शराब बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बक्सर-पटना फोरलेन पर जाल बिछाकर उत्तर प्रदेश से आ रहे एक छह चक्का ट्रक को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ जब्त किया है। बरामद की गई शराब की इस खेप की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

इस बड़ी कार्रवाई की पृष्ठभूमि मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश को मिली एक पुख्ता गुप्त सूचना से तैयार हुई। उन्हें जानकारी मिली थी कि यूपी के रास्ते एक ट्रक के जरिए विदेशी शराब की बड़ी खेप बिहार के वैशाली जिले में खपाने के लिए ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त ने तुरंत एक्शन लिया और मद्यनिषेध निरीक्षक प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी व वाहन जांच टीम का गठन किया। टीम ने रणनीतिक रूप से फोरलेन पर घेराबंदी शुरू कर दी।

Diarch GO

मद्यनिषेध विभाग की टीम जब बक्सर-पटना फोरलेन पर स्थित रतनपुर यात्री शेड (आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) के पास वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में आ रहे छह चक्का ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक के भीतर छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से ट्रक पर सवार दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली निवासी निखिल कुमार और राजापाकड़ थाना क्षेत्र के तेलिया निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जिस ट्रक को जब्त किया है, उस पर निबंधन संख्या BR06GB-3654 अंकित पाया गया है। ट्रक की सघन तलाशी लेने पर 'ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की' (Officer's choice original whisky) ब्रांड की 180 एमएल (ML) वाली कुल 6,720 पीस बोतलें बरामद की गईं। कुल मिलाकर यह मात्रा 1209.600 लीटर अवैध विदेशी शराब बैठती है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को उत्तर प्रदेश से लोड कर वैशाली जिले में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।

NSIT
Nsmch

मद्यनिषेध विभाग ने शराब की पूरी खेप और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को पूरी तरह से जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अंतर-जिला तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग द्वारा की गई शुरुआती कागजी प्रक्रिया और पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को आगे की कानूनी और न्यायिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन अब इस रैकेट के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गया है।

आशीष की रिपोर्ट