LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News : भोजपुर में पटवन के दौरान करंट लगने से 60 वर्षीय किसान की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

Bihar News : बखोरापुर गांव में खेत में पटवन करने गए 60 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में पटवन के दौरान करंट लगने से 60 वर्षीय
करंट से किसान की मौत - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बखोरापुर गांव में बुधवार दोपहर एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहाँ अपने खेत में फसल की सिंचाई करने गए एक 60 वर्षीय वृद्ध किसान की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक किसान की पहचान बखोरापुर गांव (वार्ड नंबर-7) निवासी स्वर्गीय भरत सिंह के 60 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर सिंह ही अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और वर्षों से खेती-बाड़ी के जरिए ही अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर रामेश्वर सिंह अपने खेत में बोरिंग चलाकर फसलों का पटवन कर रहे थे। इसी दौरान खेत के पास से गुजर रहे या बोरिंग से जुड़े विद्युत प्रवाहित नंगे तार के संपर्क में वे अचानक आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि जब तक कोई कुछ समझ पाता या मदद के लिए दौड़ता, तब तक किसान ने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों द्वारा घटना की सूचना तुरंत बड़हरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

किसान की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के बुजुर्ग मुखिया के इस तरह असमय चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़हरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और बिजली विभाग के तारों की स्थिति व हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट