LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : भोजपुर में दिलदहला देने वाली वारदात, दहेज लोभी पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, बंद कमरे से आई बदबू तो खुला राज

Bihar News : भोजपुर में एक बंद मकान के कमरे से उठती तेज सड़ांध के बाद जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो बेड पर एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ.....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में दिलदहला देने वाली वारदात, दहेज लोभी
महिला की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA :  जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में सोमवार की सुबह धारदार हथियार से गला रेतकर एक महिला की हत्या कर दी गई।। मृतका के गले पर कटे हुए का निशान पाया गया है। परिजन द्वारा महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर ही लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।  

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की 35 वर्षीय्या पत्नी सरिता देवी है।  इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी मृतका के पिता गुरु गोविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2013 में शिवपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह से की थी। शादी के पांच साल तक सब कुछ ठीक चल। उसके बाद पति द्वारा दहेज को लेकर उसे कई तरीके से प्रताड़ित किया जाने लगा और बेटी को अपने साथ रखने से इनकार कर दि।या जिसको लेकर उनकी बेटी सरिता देवी द्वारा वर्ष 2018 में अपने पति पर द्वारा डोरी एक्ट का केस भी किया गया था और वह चल रहा है। 

उसका पति संतोष कुमार सिंह असम में प्राइवेट काम करता है। केस के सिलसिले से ही शिवपुर गांव वापस लौटा था। 10 जून को शाम उनकी अंतिम बार फोन द्वारा बेटी से बात हुई थी। उसके बाद उनका दामाद 10 जून को उसके पास गया था और हत्या कर फरार हो गया। 15 जून को जब बंद कमरे से गंध आने लगी तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजन एवं स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा गेट तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश की तो देखा कि मृतका पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी है। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतका के पिता गुरु गोविंद सिंह ने अपने दामाद संतोष कुमार सिंह पर ही अपनी बेटी की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन सदस्य डॉक्टरो की टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान महिला का विजाइलेन सवाब भी लिया गया। तीन सदस्य डॉक्टरो की टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.के.एस. चौबे, महिला चिकित्सक डॉ. मधुकामना कुमारी एवं एक अन्य शामिल हैं। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्र डुग्गू कुमार एवं एक पुत्री शगुन कुमारी है। घटना के बाद मृतक्का के घर में कोहराम मच गया है  इस घटना के बाद मृतक्का के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट