LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar census 2027: घर-घर दस्तक, विकास मित्रों का मिशन स्व-प्रगणन, जनगणना 2027 को सफल बनाने की मुहिम तेज

Bhojpur: जनगणना 2027 को लेकर अब ज़मीनी स्तर पर हलचल तेज हो गई है। ...

Door to Door Drive Self Enumeration Push for Census 2027
जनगणना 2027 को सफल बनाने की मुहिम तेज- फोटो : reporter

Bhojpur: जनगणना 2027 को लेकर अब ज़मीनी स्तर पर हलचल तेज हो गई है। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर ‘स्व-प्रगणन’ को सफल बनाने के लिए विकास मित्रों ने कमान संभाल ली है और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। खासकर महादलित टोलों में इस अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है, जहां हर दरवाजे पर दस्तक देकर लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।

विकास मित्र सिर्फ समझा ही नहीं रहे, बल्कि खुद उदाहरण बनकर सामने आ रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार का स्व-प्रगणन खुद पूरा किया और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया जा रहा है कि कैसे वे आसानी से अपने मोबाइल या अन्य माध्यम से स्व-प्रगणन कर सकते हैं और सरकारी आंकड़ों को सटीक बनाने में योगदान दे सकते हैं।

Diarch GO

इस दौरान विकास मित्रों ने लोगों की शंकाओं का भी समाधान किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और जरूरी है। कई जगहों पर लोग शुरुआत में हिचकिचाते दिखे, लेकिन लगातार संवाद और जागरूकता के बाद अब भागीदारी बढ़ती नजर आ रही है।

जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि विकास की नींव है। सही और समय पर दी गई जानकारी से ही योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच पाता है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन का साफ संदेश है हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और स्व-प्रगणन को समय पर पूरा करे। इससे न सिर्फ जनगणना 2027 सफल होगी, बल्कि जिले के विकास की रफ्तार भी तेज होगी। अब देखना है कि यह घर-घर अभियान कितनी तेजी से लोगों को जोड़ पाता है, लेकिन फिलहाल भोजपुर में विकास मित्रों की यह पहल बदलाव की मजबूत दस्तक बन चुकी है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार