LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : भोजपुर एनकाउंटर मामले में डॉक्टर ने किया खुलासा, कहा भरत तिवारी को पैर और निचले हिस्से में लगी थीं 4 से 5 गोलियां

Bihar Crime : भरत तिवारी का प्रारंभिक इलाज करने वाले आरा सदर अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एम.एच. अंसारी का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की......पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर एनकाउंटर मामले में डॉक्टर ने किया खुलास
डॉक्टर के बयान से हड़कंप - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक नया मोड़ तब आ गया है जब जख्मी भरत तिवारी का प्रारंभिक इलाज करने वाले आरा के सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. एम.एच. अंसारी का बयान सामने आया है। वीडियो में डॉ. अंसारी ने बताया कि भरत तिवारी को गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उनके शरीर के पैर और निचले हिस्से में गोली लगने के निशान पाए गए थे। 

डॉक्टर के अनुसार जब अस्पताल में उनकी जांच की गई तो उनका ब्लड प्रेशर और पल्स काफी कम था तथा उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। डॉ. अंसारी ने बताया कि भरत तिवारी की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि शरीर में चार से पांच गोलियां लगी थीं और सभी गोलियां पैर एवं निचले हिस्से में लगी थीं। 

Diarch GO

डॉक्टर का यह बयान सामने आने के बाद एनकाउंटर को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठ रही है। वहीं मृतक के परिजन और विभिन्न राजनीतिक दल पहले से ही पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। अब डॉक्टर के बयान के बाद इस पूरे प्रकरण ने नया राजनीतिक और सामाजिक रंग ले लिया है। 

गौरतलब है कि भरत तिवारी की मौत के बाद से ही एनकाउंटर की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह फर्जी एनकाउंटर था, जबकि पुलिस अपनी कार्रवाई को सही बता रही है। मामले को लेकर कई राजनीतिक दलों के नेता भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं और न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट