LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

भोजपुर में शादी के पहले युवक का मिला शव, गला दबाकर हत्या की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम

आकाश की शादी तय हो चुकी थी और आगामी 20 जून को उसकी तिलक रस्म होने वाली थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Bhojpur
Bhojpur- फोटो : news4nation

Bihar News : भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका शव पुल के समीप महादलित टोला के पास बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की बलियारी गांव निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि आकाश की शादी तय हो चुकी थी और आगामी 20 जून को उसकी तिलक रस्म होने वाली थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों ने बताया कि परिवार में एक श्राद्धकर्म कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए सभी लोग गए हुए थे। इसी दौरान आकाश भी अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। कुछ समय बाद उसका दोस्त वापस घर लौट आया, जबकि आकाश का कोई पता नहीं चला।

Diarch GO


बाद में स्थानीय लोगों को एक युवक का शव मिला। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान आकाश कुमार के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि आकाश की गला दबाकर हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घटनास्थल पर फेंक दिया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।


फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। युवक के साथ गए दोस्त से भी पूछताछ की जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

NSIT
Nsmch


घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ दिनों बाद तिलक की तैयारी होनी थी, वहां अब शोक का माहौल है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट