LATEST NEWS

  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय
  • Jharkhand News : प्रोटोकॉल तोड़ सड़क किनारे चाय की दुकान पर अचानक रुके सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना

  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की उठाई मांग
  • राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले प्रशांत किशोर, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 25-25 लाख

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

Bihar News: बगीचे में मगरमच्छ दिखते ही मचा हड़कंप, मछुआरों ने देखा तो गांव में फैली दहशत

Bihar News: एक बगीचे में मगरमच्छ दिखाई दिया। मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, उनके होश उड़ गए।...

Crocodile Spotted in Ara Garden
बगीचे में मगरमच्छ - फोटो : reporter

Bihar Crime: आरा में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़हरा प्रखंड के सेमरिया गांव के वार्ड नंबर-5 स्थित एक बगीचे में मगरमच्छ दिखाई दिया। मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल वहां से दूरी बनाई और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मगरमच्छ मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि कुछ मछुआरे सेमरिया गांव में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बगीचे में एक मगरमच्छ को देखा। अचानक सामने मगरमच्छ को देखकर मछुआरे घबरा गए और बिना जोखिम उठाए वहां से हट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी दी गई।

मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस को खबर दी गई। थाना प्रभारी चुनमुन कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। अब पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की कवायद में जुटी है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

इधर, बगीचे में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों से साफ तौर पर कहा गया है कि वे मगरमच्छ के करीब जाने या उसे पकड़ने की कोशिश न करें। खासकर बच्चों और मवेशियों को ऐसे इलाकों से दूर रखने की अपील की गई है।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहली बार बगीचे के भीतर मगरमच्छ दिखाई दिया है। फिलहाल संबंधित विभाग की टीम उसे सुरक्षित पकड़कर उपयुक्त स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार