LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

आरा में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम की मौत, मधेपुरा से वाराणसी जा रहे दो सगे भाइयों को रौंदा

आरा में शनिवार को दो अलग अलग हादसों ने परिवारों की खुशियां छीन ली. एक हदसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए हैं.

road accident in Arrah
road accident in Arrah- फोटो : news4nation

Road accident in Arrah :  भोजपुर जिले में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिले के बबुरा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और मातम का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव निवासी गुड्डू राम की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुड़िया अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार के घर बबुरा आई हुई थी। इसी दौरान वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी और घर के पास ही सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Diarch GO


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 


वहीं एक अन्य घटना में जिले में एक बार फिर से बेलगाम रफ्तार का कहर सामने आया है जहां की सड़क हादसे में दो सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मधेपुरा जिला के रहने वाले दो भाई चंदन कुमार एवं मुकुल आनंद पटना से परीक्षा देने के वाराणसी लिए जा रहे थे। तभी गीता थाना क्षेत्र के कुलहड़िया टोल प्लाजा के समिप विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch