LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: आधी रात आग का तांडव, पेट्रोल टंकी फटते ही मचा कोहराम, मां-बेटों समेत एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, चार की हालत नाजुक

Bihar News: घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के सात लोग पेट्रोल टंकी में हुए जोरदार धमाके की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।...

Bike Tank Blast Injures Seven of Family in Bihar Village
आधी रात आग का तांडव- फोटो : reporter

Bihar News: घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक ही परिवार के सात लोग पेट्रोल टंकी में हुए जोरदार धमाके की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शोभी टोला गांव की है।

घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में शाहपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार चार लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Diarch GO

घायलों में 75 वर्षीय चांद मुनि देवी, उनके पुत्र वीरेंद्र यादव और रविंद्र यादव, 12 वर्षीय आशीष कुमार, 26 वर्षीय रविशंकर यादव, 40 वर्षीय धर्मशिला देवी तथा 14 वर्षीय अंशु कुमारी शामिल हैं। सभी के चेहरे, हाथ, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

परिजनों के अनुसार भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। देर रात अचानक घर के बाहर खड़ी बाइक से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग देखकर परिवार के लोग नीचे उतरे और उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।घायल रविशंकर यादव ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंजिश के तहत जानबूझकर मोटरसाइकिल में आग लगाई हो सकती है। हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

NSIT
Nsmch

आरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी की वजह से अधिकांश लोग हल्के कपड़ों में थे, जिसके कारण आग और विस्फोट का असर सीधे शरीर पर पड़ा। कई लोगों के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। वहीं पुलिस घटना के पीछे दुर्घटना, लापरवाही या साजिश जैसे हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार