LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar crime murder case: आरा में खूनखराबा! पैसे के विवाद में हथियारबंद बदमाशों ने मजदूर को उतारा मौत के घाट

Bihar crime murder case: भोजपुर के आरा में पैसे के विवाद को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने मजदूर चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी और परिजनों में कोहराम।

Bihar crime murder case

Bihar crime murder case: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में पैसे के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो विजय कुमार का बेटा था और श्री टोला, थाना नवादा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार मजदूरी का काम करता था और अपने बकाया पैसे लेने के लिए गया था।

बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Diarch GO

बकाया पैसे मांगने गया था शख्स

मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार अपने बकाया पैसे मांगने गया था, तभी उस पर हमला किया गया और गोली मार दी गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और सभी लोग गहरे सदमे में हैं। चंदन कुमार मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। पुलिस अब इस मामले में अपराधियों की तलाश और जांच में जुटी हुई है।

 आरा से आशीष की रिपोर्ट