LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, एनकाउंटर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की 17 जून को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौत हो गई थी।

Bhojpuri singer Rakesh Mishra
Bhojpuri singer Rakesh Mishra - फोटो : news4nation

Bihar News :  भोजपुरी फिल्म एवं संगीत जगत के चर्चित गायक राकेश मिश्रा ने भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचकर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भरत तिवारी समाज के शोषित, वंचित और बाढ़ प्रभावित लोगों की आवाज बुलंद करते थे तथा स्थानीय समस्याओं को लगातार उठाते रहे थे।


राकेश मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कलाकार के गांव पहुंचने से पीड़ित परिवार को भावनात्मक संबल मिला, वहीं ग्रामीणों ने भी उनके इस कदम की सराहना की।

Diarch GO


क्या है भरत तिवारी प्रकरण?

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की 17 जून को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान भरत तिवारी ने बंदूक दिखाई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। वहीं परिजनों, ग्रामीणों और कई सामाजिक संगठनों का आरोप है कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गोली मार दी गई। इस घटना के बाद पूरे बिहार में विरोध-प्रदर्शन हुए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई। 


 

न्यायिक जांच के आदेश

मामले को लेकर बढ़ते विवाद और जनदबाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाएगी, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। 

NSIT
Nsmch


 रिपोर्ट: आशीष कुमार, भोजपुर (आरा)