LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur Crime: भोजपुर में चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में इलाज जारी

Bhojpur Crime: भोजपुर के पावना गांव में चुनावी रंजिश में युवक को गोली मारी गई है। घायल युवक का आरा के निजी अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।

Bhojpur Crime
भोजपुर में गोलीबारी की घटना- फोटो : news4nation

Bhojpur Crime: भोजपुर जिले के पावना थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक की पहचान पावना गांव निवासी दिवाकर वर्मा के रूप में हुई है। वह उदय कुमार सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। घटना को लेकर घायल युवक के पिता उदय कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही रहने वाले कौशल कुमार के साथ पहले चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि चुनाव में वोट देने को लेकर आरोपी लगातार धमकी दे रहा था।

Diarch GO

आरोपी ने पहले धमकी दी थी

परिजनों के अनुसार आरोपी ने पहले धमकी दी थी कि वह दिवाकर को गोली मार देगा। इसके बाद वह हथियार लेकर पहुंचा और सीधे दिवाकर पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पावना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। भोजपुर जिले में चुनावी रंजिश को लेकर हुई इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट