LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur Marriage: 'कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा…' भोजपुर में युवक का टावर पर हंगामा, 4 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bhojpur Marriage: भोजपुर में शादी टूटने से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

Bhojpur Marriage
भोजपुर में शादी टूटने पर युवक का बवाल- फोटो : social media

Bhojpur Marriage: बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। युवक अपनी शादी टूटने से नाराज था और टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कहने लगा। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

यह मामला भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय बेटा मंटू कुमार हैदराबाद में काम करता था। उसकी शादी पिछले साल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव की एक युवती से तय हुई थी।

Diarch GO

परिवारों की सहमति से  शादी करने की बात

दोनों परिवारों की सहमति से इस साल शादी करने की बात चल रही थी। शादी तय होने के बाद मंटू लगातार अपनी होने वाली पत्नी के संपर्क में था। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक ने हैदराबाद में कमाई गई अपनी ज्यादातर रकम भी लड़की पर खर्च कर दी थी। बताया जा रहा है कि किसी कारण से शादी टूट गई, जिससे मंटू काफी परेशान हो गया। बुधवार सुबह वह गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहां से आत्महत्या की धमकी देने लगा।

चार घंटे तक युवक टावर पर ही बैठा रहा

युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। करीब तीन से चार घंटे तक युवक टावर पर ही बैठा रहा। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे। काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। घटना के बाद गांव में इस मामले की चर्चा होती रही। परिवार वालों का कहना है कि शादी टूटने के कारण मंटू मानसिक रूप से काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उससे पूछताछ भी की गई है।

NSIT
Nsmch