LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News: भोजपुर में चाय दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

Bihar Crime News: भोजपुर के हसनबाजार थाना क्षेत्र में चाय दुकानदार मुन्ना साह को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में पटना PMCH रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद- फोटो : news4nation

Bihar Crime News: भोजपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे पहले ही बिहार पुलिस द्वारा एक युवक के एनकाउंटर के बाद जिला चर्चा में था, और अब एक नई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। भोजपुर जिले के हसन बाज़ार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव निवासी 32 वर्षीय मुन्ना साह को अपराधियों ने गोली मार दी। मुन्ना साह स्वर्गीय राजगोविंद साह के पुत्र हैं और गांव में ही चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

जानकारी के अनुसार, रोज की तरह मुन्ना साह अपनी चाय दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां पहले से तीन अपराधी घात लगाकर खड़े थे। जैसे ही मुन्ना साह वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी जांघ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद मुन्ना साह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके गले से लॉकेट व सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान मुन्ना साह ने किसी तरह अपना मोबाइल सुरक्षित रखा और परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

Diarch GO

पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया

सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले आरा रेफर किया गया। आरा में डॉक्टरों ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट