LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bhojpur molestation case: भोजपुर में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, परेशान होकर चलती गाड़ी से कूदी; चालक गिरफ्तार

Bhojpur molestation case: भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया। छात्रा ऑटो से कूद गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Bhojpur molestation case

Bhojpur molestation case:  बिहार के जमुई और समस्तीपुर में लड़की के साथ छेड़खानी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था की तीसरा मामला बिहार के भोजपुर जिले से सामने आया है, जहां चलती ऑटो में एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महुली और बलुआ गांव के बीच की है। शनिवार दोपहर छात्रा के साथ ऑटो चालक ने कथित तौर पर छेड़खानी की। परेशान होकर छात्रा चलती ऑटो से कूद गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कंप्यूटर क्लास के बाद घर लौट रही थी छात्रा

बताया गया कि छात्रा रोज की तरह शनिवार को दधोबहा बाजार में कंप्यूटर क्लास करने गई थी। क्लास खत्म होने के बाद वह ऑटो से अपने घर लौट रही थी। महुली और बलुआ गांव के बीच पहुंचने के दौरान ऑटो चालक ने कथित तौर पर छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इससे छात्रा परेशान हो गई और उसने चलती ऑटो से छलांग लगा दी। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

छात्रा ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

घटना के बाद छात्रा ने आरोपी चालक के खिलाफ मुफस्सिल थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा