LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bhojpur funeral: भोजपुर में अंतिम यात्रा बनी चर्चा का विषय!डीजे-ढोल के साथ बुजुर्ग महिला की विदाई

Bhojpur funeral: भोजपुर के शाहपुर में बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा डीजे और ढोल के साथ निकाली गई। इसे लोगों ने नई सोच बताया है।

Bhojpur funeral
भोजपुर में अनोखी अंतिम यात्रा!- फोटो : news4nation

Bhojpur funeral: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के दिलमपुर इलाके में एक ऐसी अंतिम यात्रा निकली, जिसने लोगों को चौंका भी दिया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया। आमतौर पर किसी की मृत्यु के बाद माहौल दुख भरा होता है, लेकिन यहां एक बुजुर्ग महिला की विदाई बिल्कुल अलग अंदाज में की गई।

परिवार ने इस मौके को शोक के बजाय एक खास तरह से यादगार बनाने का फैसला किया। उनका मानना था कि दादी ने लंबी और सम्मान के साथ जिंदगी जी, इसलिए उनकी विदाई दुख के बजाय खुशी और गर्व के साथ होनी चाहिए। उन्होंने इसे एक तरह से पूर्ण जीवन का उत्सव माना।

अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बिल्कुल अलग

अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बिल्कुल अलग नजर आया। शव वाहन के आगे डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। परिवार के लोग और आसपास के लोग संगीत की धुन पर चलते और नाचते हुए श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। सड़कों पर यह दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इस अनोखी अंतिम यात्रा ने पूरे इलाके में चर्चा पैदा कर दी। कई लोगों ने इसे भावुक और अलग सोच वाला कदम बताया। उनका कहना था कि अगर कोई व्यक्ति अपनी पूरी उम्र अच्छे से जीकर जाता है और अपने पीछे खुशहाल परिवार छोड़ता है, तो उसकी विदाई को सम्मान और गर्व के साथ मनाया जा सकता है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट