LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur News: भोजपुर में उपचुनाव को लेकर अलर्ट! सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Bhojpur News: भोजपुर में बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन की समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

Bhojpur News
भोजपुर में चुनावी सुरक्षा पर मंथन!- फोटो : news4nation

Bhojpur News: आरा भोजपुर में आगामी बिहार विधान परिषद उप-निर्वाचन 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी-ऑन-सोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।इस बैठक में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और हर स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की निर्देश

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी तरह की गड़बड़ी या तनाव की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जाए। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी कहा गया कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को पूरी सुरक्षा दी जाए ताकि लोग बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि चुनाव में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

आरा से आशीष की रिपोर्ट