LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bhojpur Retired Army Death: भोजपुर में दर्दनाक हादसा! कटहल की डाल सीने पर गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bhojpur Retired Army Death: भोजपुर के श्रीपुर गांव में कटहल की डाल सीने पर गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।

Bhojpur Retired Army Death
भोजपुर में दर्दनाक हादसा- फोटो : news4nation

Bhojpur Retired Army Death: भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कटहल के पेड़ की डाल टूटकर सीने पर गिरने से एक रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान श्रीपुर गांव निवासी 59 वर्षीय संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है। वे भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह वर्तमान में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे।

मृतक के बड़े बेटे अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उनके पिता गांव के बगीचे में घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक कटहल के पेड़ की एक बड़ी डाल कटहल के साथ टूटकर उनके सीने पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पहले जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

2013 में भारतीय सेना से हुए थे रिटायर्ड

आरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार सिंह वर्ष 2013 में भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे। उस समय उनकी तैनाती उत्तर प्रदेश के मेरठ में थी। सेना में लंबे समय तक सेवा देने के बाद वह अपने गांव लौट आए थे और वर्तमान में निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी विमला देवी, तीन बेटे अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह और आशीष कुमार सिंह के अलावा एक बेटी रिंकी कुमारी हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी विमला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा