LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur Police: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हत्याकांड का खुलासा कर दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

Bhojpur Police: आरा नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्याकांड मामले का भोजपुर पुलिस ने सफल खुलासा किया। मुख्य अभियुक्त समेत दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। घटना का कारण पुराना विवाद बताया गया है।

Bhojpur Police

Bhojpur Police: भोजपुर पुलिस को एक चर्चित हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और मामले के मुख्य अभियुक्त सहित दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरा नगर थाना कांड संख्या 430/26, दिनांक 26 जून 2026 से संबंधित हत्याकांड की जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। जांच के आधार पर पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं का उपयोग करते हुए आरोपियों का पता लगाया और उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या की घटना के पीछे पूर्व का विवाद मुख्य कारण था। इसी रंजिश के चलते अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार उर्फ राकेश मिश्रा, पिता विनय मिश्रा, निवासी सोनवर्षा, थाना कारनामेपुर, जिला भोजपुर तथा प्रकाश यादव उर्फ ओमप्रकाश, पिता योगेश्वर यादव, निवासी न्यू करमन टोला, थाना आरा नवादा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।

Diarch GO

मामले की जांच अभी जारी-भोजपुर पुलिस 

भोजपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस सफलता को भोजपुर पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि मुख्य अभियुक्त लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

आरा से आशीष की रिपोर्ट