LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur SDM News: भोजपुर में युवा कलाकार ने SDM को भेंट किया शानदार स्केच, प्रतिभा की हुई जमकर सराहना

Bhojpur SDM News: भोजपुर के पीरो अनुमंडल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान युवा कलाकार ई. राहुल उपाध्याय ने एसडीएम श्री कृष्ण उपाध्याय को अपने हाथों से बनाया स्केच भेंट किया। एसडीएम ने कलाकार की प्रतिभा की सराहना की।

Bhojpur SDM News

Bhojpur SDM News: भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान एक खास और यादगार पल देखने को मिला। जहां एक ओर लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवा कलाकार ई. राहुल उपाध्याय ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए पीरो के SDM श्री कृष्ण उपाध्याय को अपने हाथों से बनाया हुआ उनका स्केच भेंट किया।

राहुल उपाध्याय भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के बैसडीह गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय राम पारस उपाध्याय थे। राहुल ने बताया कि उन्होंने यह स्केच खुद अपने हाथों से बनाया था। उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि वह यह चित्र स्वयं SDM श्री कृष्ण उपाध्याय को भेंट करें। जनता दरबार के दौरान उन्हें यह अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन का आभार जताया।

Diarch GO

SDM श्री कृष्ण उपाध्याय ने क्या कहा?

SDM श्री कृष्ण उपाध्याय ने राहुल की चित्रकला की सराहना की और उनके इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जनता दरबार के दौरान यह अनोखा पल वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कई लोगों ने राहुल की कला की तारीफ की और कहा कि जिले के ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। राहुल उपाध्याय की यह पहल उनकी रचनात्मक सोच और कला के प्रति समर्पण को दिखाती है। साथ ही यह भी साबित करती है कि भोजपुर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी कला के दम पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

आरा से आशीष की रिपोर्ट