LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bhojpur Crime: भोजपुर में बाइक की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह? पति-ससुराल पर हत्या का आरोप

Bhojpur Crime: भोजपुर में विवाहिता बुचन कुमारी की मौत कर दी गई है। इस मामले में मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Bhojpur Crime
दहेज लोभियों ने ली जान- फोटो : news4nation

Bhojpur Crime: भोजपुर जिले में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के छपरापर गांव निवासी प्रेम कुमार की पत्नी बुचन कुमारी (24) के रूप में हुई है।

मृतका की मां मीरा देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2024 में हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि बेटी को सोने की चेन, कूलर, फ्रिज, बर्तन, मिक्सर मशीन और नकद पैसे दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार बाइक की मांग कर रहे थे। परिवार ने उनसे कहा था कि फिलहाल उनके पास पूरे पैसे नहीं हैं, लेकिन जब बाइक खरीदी जाएगी तो वे कुछ मदद कर देंगे। इसके बाद भी ससुराल वाले पूरा पैसा मांगते रहे।

बेटी के साथ मारपीट शुरू 

मीरा देवी ने बताया कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट शुरू हो गई थी। उनका आरोप है कि दामाद की मां और भाभी उसे उकसाती थीं और फिर बेटी को पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि करीब पंद्रह दिन पहले दामाद ने उनके बेटे भोला को फोन कर बाइक खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। परिवार ने किसी तरह 15 हजार रुपये दिए थे, लेकिन इसके बाद भी बेटी के साथ मारपीट बंद नहीं हुई।

मां ने बेटी के बारे में क्या?

मां के मुताबिक, दो दिन पहले बुचन कुमारी ने फोन पर कहा था कि अब उसका उस घर में रहने का मन नहीं कर रहा है। उसने कहा था कि उसे वहां बहुत परेशान किया जा रहा है और दिन-रात मारपीट होती है। उसने मायके वालों से आकर उसे ले जाने की बात कही थी। गुरुवार देर शाम मृतका के पति ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है और उसकी हालत गंभीर है। यह खबर सुनने के बाद परिवार के लोग तुरंत ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। फोन करने पर बताया गया कि उसे पटना ले जाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि करीब पांच घंटे तक उन्हें अलग-अलग बातें कहकर टालते रहे। बाद में पता चला कि बुचन कुमारी को आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch

मृतका के मुंह में ऑक्सीजन लगी हुई थी

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मृतका के मुंह में ऑक्सीजन लगी हुई थी, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं थी। परिवार का कहना है कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरा से आशीष तती की रिपोर्ट