Bhojpur Police: वाहन चालकों से पैसे लेते VIDEO वायरल! भोजपुर में दो होमगार्ड जवानों पर FIR

Bhojpur Police: भोजपुर के कायमनगर में वाहन चालकों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद दो होमगार्ड जवानों पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhojpur Police

Bhojpur Police: भोजपुर जिले के कायमनगर में वाहन चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में ड्यूटी पर तैनात दो गृह रक्षक जवानों के खिलाफ गिधा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को कायमनगर इलाके में ड्यूटी कर रहे गृह रक्षक जवानों का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वाहन चालकों से कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की तुरंत जांच शुरू की गई।

Diarch GO


जांच में दो होमगार्ड जवानों की भूमिका सामने आई


वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद यातायात थाना, भोजपुर के थानाध्यक्ष ने कायमनगर पहुंचकर मौके की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक संख्या 894 संजय कुमार सिंह और गृह रक्षक संख्या 132558 बब्लू कुमार की भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों जवानों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के फोन स्विच ऑफ मिले।


गिधा थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी


पुलिस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे लेना पुलिस के नियमों और सरकारी जिम्मेदारियों के खिलाफ है। इसे लेकर गिधा थाना कांड संख्या 193/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। मामले में BNS की धारा 308(2) और 308(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch


दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई-भोजपुर पुलिस


भोजपुर पुलिस ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार या ड्यूटी में लापरवाही करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह का गलत लाभ लेने की कोशिश विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे मामलों में नियम के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आरा से आशीष की रिपोर्ट