LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur petrol shortage: भोजपुर में तेल की किल्लत से हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, ब्लैक में 200 रुपये लीटर बिक रहा

Bhojpur petrol shortage: भोजपुर में पेट्रोल की कमी से हाहाकार। पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतार। ब्लैक में 200 रुपये लीटर तक बिक रहा तेल।

Bhojpur petrol shortage
भोजपुर में पेट्रोल पर मारामारी! - फोटो : news4nation

Bhojpur petrol shortage:  भोजपुर जिले में पेट्रोल को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बहुत कम मात्रा में पेट्रोल मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की बढ़ती कीमत और कमी के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें सिर्फ 1 से 2 लीटर पेट्रोल ही मिल रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।

Diarch GO

ब्लैक में पेट्रोल बेचने वालों की भी मनमानी

इस बीच ब्लैक में पेट्रोल बेचने वालों की भी मनमानी बढ़ गई है। आरोप है कि कुछ लोग 150 से 200 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल बेच रहे हैं। इससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि मजबूरी में कई लोग महंगे दाम पर पेट्रोल खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर अब भी लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन लोगों को यह साफ जानकारी नहीं मिल पा रही है कि पेट्रोल कब तक उपलब्ध होगा। इस अनिश्चितता की वजह से लोगों में बेचैनी और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।

पेट्रोल के लिए लंबी लाइन 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पहली बार ऐसा हालात देखने को मिल रहा है, जब पेट्रोल के लिए इतनी लंबी लाइन लगानी पड़ रही है और फिर भी पर्याप्त तेल नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और लोग जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट