LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News:31 करोड़ 20 लाख की विशाल इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क को मंजूरी, भोजपुर के बाणासुर प्रक्षेत्र में विकास की बहेगी बयार, चमकेगा मत्स्यपालकों का भाग्य

Bihar News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में अब मत्स्य क्षेत्र को नई जान मिलने वाली है।...

Bhojpur Gets  31Cr Aqua Park Fish Revolution Starts
बाणासुर प्रक्षेत्र में विकास की बहेगी बयार- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में अब मत्स्य क्षेत्र को नई जान मिलने वाली है। बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। ये महत्वाकांक्षी परियोजना केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के गैर-लाभुक अवयव के तहत बनेगी।

इस एक्वा पार्क के लिए कुल 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर कर ली गई है। बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में स्थापित होने वाला यह पार्क आधुनिक मत्स्य अवसंरचना का नया मॉडल बनेगा। यहां मत्स्य उत्पादन को कई गुना बढ़ाने, उन्नत तकनीक मुहैया कराने और स्थानीय मत्स्यपालकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का खाका तैयार किया गया है। इस परियोजना से भोजपुर जिले में मत्स्य पालन को तकनीकी और कारोबारी ताकत मिलेगी। 

Diarch GO

मत्स्य बीज उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की पूरी व्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी। इलाके के हजारों मत्स्यपालकों को रोजगार के सुनहरे मौके हासिल होंगे। छोटे-बड़े किसान, युवा उद्यमी और महिलाएं सभी इस विकास की लहर से जुड़ सकेंगे। कारीसाथ और आसपास के गांवों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी, रोजी-रोटी के नए द्वार खुलेंगे।बिहार सरकार का यह कदम भोजपुर को पूरे राज्य का प्रमुख मत्स्य उत्पादन केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चल रही इस परियोजना से न सिर्फ मछली उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत सहारा मिलेगा। 

भोजपुर के मत्स्यपालक इस फैसले से बेहद खुश हैं। लंबे समय से इंतजार के बाद अब बाणासुर प्रक्षेत्र में आधुनिक एक्वा पार्क का सपना हकीकत बनने जा रहा है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस पार्क के जरिए मत्स्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। ये खबर भोजपुरवासियों के लिए बड़ी राहत और खुशी का सबब है। विकास की इस नई लहर से जिला की तस्वीर ही बदल जाएगी। मत्स्य पालन अब सिर्फ पारंपरिक व्यवसाय नहीं, बल्कि आधुनिक उद्योग बनने जा रहा है। बाणासुर में जल्द ही शुरू होने वाला यह एक्वा पार्क पूरे बिहार के लिए मिसाल बनेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर- आशीष कुमार