LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Tiwari encounter: भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग, सहार में निकला कैंडल मार्च

Bharat Tiwari encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर भोजपुर के सहार में कैंडल मार्च निकाला गया। सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

Bharat Tiwari encounter
भरत तिवारी केस में बढ़ा दबाव- फोटो : news4nation

Bharat Tiwari encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार शाम भोजपुर जिले के सहार प्रखंड में बड़ा प्रदर्शन हुआ। स्वर्ण अधिकार एकता मंच के बैनर तले कैंडल मार्च और प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के प्रखंड अध्यक्ष अविनाश राय ने किया। सहार प्रखंड के करबासिन काली मंदिर से लेकर खैरा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी लोगों के हाथों में मोमबत्तियां थीं। कई लोग भरत तिवारी की तस्वीर और पोस्टर लेकर भी पहुंचे थे।

मार्च के दौरान लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी अमर रहें, भरत तिवारी को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो और भोजपुर एसपी को जल्द हटाओ जैसे नारे लगाए। इस दौरान कुछ लोगों ने राजनीतिक नारे भी लगाए। प्रदर्शन में सम्राट चौधरी गद्दी छोड़ो के नारे भी सुनाई दिए। कैंडल मार्च के बाद प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मंच के प्रखंड अध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि देने के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च न्याय, मानवता और सामाजिक एकता के समर्थन में चलाया गया एक शांतिपूर्ण जन-अभियान है।

Diarch GO

भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

अविनाश राय ने कहा कि भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि जब तक भरत तिवारी को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला, लेकिन मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

आरा से आशीष की रिपोर्ट