LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bhojpur Crime: आरा कोर्ट से लौटते वक्त खूनी खेल! बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, चाचा की मौत-भतीजा घायल

Bhojpur Crime: भोजपुर में आरा कोर्ट से लौट रहे चाचा-भतीजा पर बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। हमले में सूरज राय की मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bhojpur Crime

Bhojpur Crime: भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरा कोर्ट से लौट रहे चाचा-भतीजा पर बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान सूरज राय (40 वर्ष), पिता सहदेव राय, के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान दीपक (22 वर्ष), पिता सुदर्शन राय, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपक एक किडनैपिंग केस में गवाही देने के लिए आरा कोर्ट गया था। बताया जा रहा है कि इसी केस को लेकर करीब तीन महीने पहले उसका अपहरण भी किया गया था। कोर्ट में गवाही देने के बाद शाम के समय वह अपने चाचा सूरज राय के साथ लौट रहा था।

Diarch GO

टेंपो से जा रहे थे चाचा-भतीजे

बताया गया कि दोनों पचैना की ओर टेंपो से जा रहे थे। इसी दौरान पचैना के पास दीपक का बुआ का बेटा विनोद, जो काजीचक का रहने वाला है, उनसे मिलने आया था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में सूरज राय को गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक के दाहिने घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके में छापेमारी कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और केस से जुड़े विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट