LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur crime: भोजपुर में लापता पूर्व समिति सदस्य का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Bhojpur crime: भोजपुर में लापता पूर्व समिति सदस्य संजीत कुमार का शव बरामद हुआ है। इसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bhojpur crime
भोजपुर में शव बरामदगी के बाद पुलिस अलर्ट- फोटो : news4nation

Bhojpur crime: भोजपुर जिले में लापता पूर्व समिति सदस्य और वर्तमान उप प्रमुख के पति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। उनका शव सोमवार की सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया गांव के बधार से बरामद किया गया। मृतक के मुंह से झाग निकलता मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि उन्हें कुछ खिला-पिलाकर मार दिया गया है। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी 40 वर्षीय संजीत कुमार उर्फ टनटन के रूप में हुई है। वह पूर्व समिति सदस्य थे और उनकी पत्नी पुष्पा देवी वर्तमान में गड़हनी प्रखंड की उप प्रमुख हैं।

जानकारी के अनुसार संजीत कुमार रविवार की दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार वालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार की सुबह उनका शव चावरिया गांव के बधार में मिला। घटनास्थल के पास उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी और जेब से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, नारायणपुर थानाध्यक्ष संजीत शर्मा, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत और पवना थानाध्यक्ष अनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Diarch GO

शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण गुस्सा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके। शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण गुस्से में आ गए। लोगों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर बगवां गांव के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट