LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur Sahar Chamber: सहार व्यापार मंडल चुनाव में अविनाश कुमार राय बने अध्यक्ष, रोमांचक मुकाबले में मिली जीत

Bhojpur Sahar Chamber: भोजपुर के सहार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार राय चुने गए। 10 सदस्यों के मतदान में बराबरी होने के बाद निर्णायक वोट से उन्हें जीत मिली।

Bhojpur  Sahar Chamber
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार राय चुने गए- फोटो : news4nation

Bhojpur Sahar Chamber: भोजपुर जिले के सहार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर अविनाश कुमार राय को चुना गया है। पूर्व अध्यक्ष के निधन के बाद यह पद खाली हो गया था, जिसके कारण नए अध्यक्ष के चयन के लिए शनिवार को व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता और संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया। अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारिणी समिति के सदस्य अविनाश कुमार राय और प्रिंस राय ने अपनी दावेदारी पेश की। इसके बाद अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्ची के माध्यम से मतदान कराया गया।

Diarch GO

10 कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया

चुनाव में व्यापार मंडल के कुल 10 कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतगणना के दौरान दोनों उम्मीदवारों को पांच-पांच वोट मिले, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत मिलने के बाद अध्यक्ष पद के चयन के लिए निर्णायक वोट का सहारा लिया गया। नियमों के अनुसार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार को निर्णायक मत देने का अधिकार था। उन्होंने अपना निर्णायक वोट अविनाश कुमार राय के पक्ष में दिया।

व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया

निर्णायक मत मिलने के बाद अविनाश कुमार राय को सहार व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उनकी जीत की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश कुमार राय ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे व्यापार मंडल के हितों की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट