LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bhojpur Children Drowned: भोजपुर की सोन नदी बनी काल! नहाने गए 6 बच्चों में 3 की दर्दनाक मौत

Bhojpur Children Drowned: भोजपुर के अंधारी गांव में सोन नदी में नहाने गए 6 बच्चे डूब गए। हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 3 का इलाज जारी है।

Bhojpur Children Drowned
भोजपुर की सोन नदी में हादसा- फोटो : freepik

Bhojpur Children Drowned: बिहार के भोजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के पास सोन नदी में नहाने गए छह बच्चे डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक का माहौल फैल गया।जानकारी के अनुसार, रविवार को अंधारी गांव के छह बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चे भी गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए। देखते ही देखते सभी बच्चे पानी में फंस गए।

बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोग और गोताखोर तुरंत नदी में उतरे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद सभी छह बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में मिले बच्चों को परिजन तुरंत इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंधारी गांव निवासी चिंटू राय के 15 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार, रंजीत राय के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और शिवभंटू राय के 16 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है।

Diarch GO

तीन अन्य बच्चों का इलाज चल रहा

हादसे में घायल तीन अन्य बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें जलेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, संतोष राय के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और रामधीन राय के 19 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार शामिल हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चौरी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।

अंधारी गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे अंधारी गांव में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हादसे से सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch