LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bhojpur Crime: भोजपुर में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, विवाद के बाद फरार हुए आरोपी

Bhojpur Crime: भोजपुर के नीमा गांव में 23 वर्षीय शत्रुध्न कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, दो युवकों से विवाद के बाद उसे सीने में गोली मारी गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Bhojpur Crime

Bhojpur Crime: बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार शाम एक 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव की है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 8 निवासी शत्रुध्न कुमार के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय संतोष कुमार का बेटा था। गोली लगने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों के मुताबिक, शत्रुध्न सोमवार शाम गांव से करीब 500 मीटर दूर बड़ी नहर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे। दोनों के पास हथियार होने की बात कही जा रही है। किसी बात को लेकर शत्रुध्न और दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने शत्रुध्न को गोली मारने की धमकी दी और उसके सीने में गोली चला दी।

गोली चलने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल शत्रुध्न को परिवार के लोग तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

दोपहर में भी हुआ था विवाद

परिजनों का कहना है कि शत्रुध्न का आरोपियों से दोपहर में भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, यह विवाद किस वजह से हुआ था, इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इसी बात को ध्यान में रखते हुए हत्या के कारणों की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। फिलहाल हत्या की वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

20 दिन पहले घर में आई थी बेटे की खुशी

शत्रुध्न के परिवार में करीब 20 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। उसके दादा कृष्णा कुमार के अनुसार, शत्रुध्न परिवार का इकलौता बेटा था। घर में पत्नी रुंगटा कुमारी, बेटी रूही कुमारी, मां सुमित्रा देवी और नवजात बेटा है। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद शत्रुध्न की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। नवजात बच्चे के सिर से भी जन्म के कुछ ही दिनों बाद पिता का साया उठ गया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शत्रुध्न और आरोपियों के बीच पहले से कोई विवाद था या सोमवार को हुई कहासुनी के बाद ही मामला इतना बढ़ा। फिलहाल पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के कारण को लेकर अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

आरा से आशीष की रिपोर्ट