LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Tiwari encounter: भरत तिवारी केस गरमाया, BJP शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक ने की निष्पक्ष जांच की मांग, जानें क्या कुछ कहा?

Bharat Tiwari encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर मामले पर संवेदना जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। बयान में कानून, न्याय और पारदर्शी जांच पर जोर दिया गया है।

Bharat Tiwari encounter

Bharat Tiwari encounter: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विकास चंद्रा ग्राम बिलौटी पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि  भरत तिवारी के पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत की घटना बेहद दुखद और दिल को दुख पहुंचाने वाली है। यह घटना पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। इस दुख की घड़ी में शोक में डूबे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। मेशा से संविधान, कानून और न्याय व्यवस्था में विश्वास रखा गया है। अगर इस घटना को लेकर समाज में किसी तरह का सवाल, शंका या संदेह है, तो उसका समाधान निष्पक्ष, साफ और समय पर होने वाली जांच के जरिए होना चाहिए। सच सामने आना बहुत जरूरी है और यह केवल सही और कानून के अनुसार जांच से ही संभव है।

डॉ विकास चंद्रा ने आगे कहा कि  हमारा साफ मानना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर जांच के दौरान किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इससे लोगों का भरोसा न्याय व्यवस्था पर और मजबूत होगा। राज्य सरकार से आग्रह किया गया है कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सभी कदम उठाए जाएं। साथ ही पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ खड़ा रहा जाए।

Diarch GO

शांति बनाए रखने की कि अपील

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य  ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें, धैर्य से काम लें और सामाजिक भाईचारा बनाए रखें। किसी भी स्थिति में तनाव बढ़ाने से बचना जरूरी है। न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा