LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Tiwari encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय की एंट्री! कर दी CBI जांच की मांग

Bharat Tiwari encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने परिवार से मुलाकात की और सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया।

Bharat Tiwari encounter
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत- फोटो : social media

Bharat Tiwari encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से शुक्रवार 26 जून 2026 को भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय ने मुलाकात की। इससे पहले खेसारी लाल यादव भी परिवार से मिलने पहुंच चुके हैं। रितेश पांडेय ने भरत तिवारी की मां आशा देवी, पिता, भाई और बहन से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव सहयोग करेंगे।

परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए रितेश पांडेय ने इस घटना को एनकाउंटर मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि एक नृशंस हत्या है। उनके मुताबिक भरत तिवारी समाज के गरीब, वंचित और विस्थापित लोगों की आवाज उठाने वाले युवा थे और उनकी मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।

Diarch GO

रितेश पांडेय ने क्या कहा?

रितेश पांडेय ने कहा कि वह भरत तिवारी को सिर्फ भरत तिवारी नहीं बल्कि शहीद भरत तिवारी कहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लिए लड़ने वाले एक युवा की बलि दे दी गई। परिवार से मिलकर उनका मन बेहद दुखी है और उनकी इच्छा है कि भरत तिवारी और उनके परिवार को न्याय मिले। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार ने उन्हें बताया है कि आज भी उन्हें धमकियां मिल रही हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो यह बेहद गंभीर बात है और सरकार को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए।

सीबीआई जांच की मांग

रितेश पांडेय ने कहा कि परिवार की सबसे बड़ी मांग मामले की सीबीआई जांच है। उनके अनुसार सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि न्यायिक प्रक्रिया के जरिए सच सामने आएगा और दोषियों को सजा मिलेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों पर परिवार आरोप लगा रहा है, अगर वही लोग जांच प्रक्रिया का हिस्सा बने रहेंगे तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराना जरूरी है।

NSIT
Nsmch

भरत तिवारी जरूरतमंद लोगों की मजबूत आवाज

रितेश पांडेय ने भरत तिवारी को विस्थापितों और जरूरतमंद लोगों की मजबूत आवाज बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की मौत समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनके मुताबिक इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।