LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी को अनोखी श्रद्धांजलि, कलाकार ने रेत पर उकेरी भावुक कलाकृति बिलौटी गांव में भावुक नजारा, रेत पर बनी भरत तिवारी की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध के बीच बलिया के कलाकार रूपेश सिंह ने बिलौटी गांव पहुंचकर रेत पर उनकी कलाकृति बनाकर श्रद्धांजलि दी।

Bharat Tiwari Encounter

Bharat Tiwari Encounter: आरा के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के रहने वाले भरत तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। गांव के लोग और परिजन इस एनकाउंटर का विरोध कर रहे हैं और भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच बलिया के एक कलाकार ने भरत तिवारी को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। बलिया के रहने वाले कलाकार रूपेश सिंह ने रेत पर भरत तिवारी की सुंदर कलाकृति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बताया जा रहा है कि भरत तिवारी के श्राद्ध कर्म के दिन यानी 30 जून को रूपेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह खास कलाकृति तैयार की। इस कलाकृति के जरिए उन्होंने भरत तिवारी को सम्मान और श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है। रूपेश सिंह अपनी 10 सदस्यीय टीम के साथ बिलौटी गांव पहुंचे। खास बात यह रही कि उन्होंने यह पूरी कलाकृति बिना किसी खर्च के बनाई। गांव वालों ने सिर्फ सहयोग के तौर पर बालू उपलब्ध कराया, जबकि बाकी जरूरी सामग्री कलाकारों ने खुद जुटाई।

Diarch GO

भरत तिवारी को किस तरह श्रद्धांजलि दी जाए

रूपेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम यह सोच रही थी कि भरत तिवारी को किस तरह श्रद्धांजलि दी जाए। काफी विचार करने के बाद टीम ने फैसला किया कि गांव पहुंचकर रेत पर उनकी तस्वीर बनाई जाए, ताकि लोगों को एक खास संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि श्राद्ध कर्म के मौके पर इस कलाकृति को बनाकर उनकी टीम ने अपनी तरफ से श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है। उनका उद्देश्य यह था कि उस दिन आने वाले लोग भरत तिवारी को याद कर सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। कलाकारों द्वारा बनाई गई इस सुंदर रेत कलाकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। गांव और आसपास के इलाकों से लोग इस कलाकृति को देखने आ रहे हैं और कलाकारों के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा