LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी पर जिस STF ने गोली चलाई, वही जांच टीम के साथ आई, आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, उठाए गंभीर सवाल

Bharat Tiwari Encounter: जांच टीम के साथ पहुंचे एसटीएफ जवानों को देखकर मृतक की मां आशा देवी भावुक हो गईं और उन्होंने कड़ा एतराज जताते हुए न्याय की गुहार लगाई।...

Bharat Tiwari Case Mother Questions
भरत तिवारी पर जिस STF ने गोली चलाई, वही जांच टीम के साथ आई...- फोटो : social Media

Bharat Tiwari Encounter:  भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की जांच के लिए गठित आयोग बुधवार को गांव पहुंचा, जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इस दौरान जांच टीम के साथ पहुंचे एसटीएफ जवानों को देखकर मृतक की मां आशा देवी भावुक हो गईं और उन्होंने कड़ा एतराज जताते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग ने बिलौटी गांव पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आयोग ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना।

Diarch GO

जांच के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस एसटीएफ की कार्रवाई में उनके बेटे की जान गई, उसी टीम के लोग जांच आयोग के साथ पहुंचे थे। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके बेटे के कथित हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

आशा देवी ने यह भी बताया कि उनके परिवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब मामले की जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाए। उनका कहना था कि उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं चाहिए, केवल बेटे को न्याय और दोषियों को कड़ी सजा चाहिए।

NSIT
Nsmch

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पहले से ही प्रदेश में सियासी और सामाजिक बहस जारी है। अब जांच आयोग के गांव पहुंचने और परिजनों का पक्ष दर्ज करने के बाद इस बहुचर्चित मामले की जांच ने नया मोड़ ले लिया है। आयोग की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।