LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी केस में हंगामा, गांव पहुंची मेडिकल टीम को लौटना पड़ा, जानें वजह

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: आरा सदर अस्पताल के सीएस शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिलौटी गांव भेजी गई मेडिकल टीम को कुछ लोगों ने वापस भेज दिया।

Bharat Bhushan Tiwari Encounter

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: आरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिलौटी गांव में ज्यादा भीड़ और तेज गर्मी को देखते हुए वहां एक मेडिकल टीम भेजी गई थी। सीएस के अनुसार, मेडिकल टीम का मकसद भरत भूषण तिवारी के परिवार के लोगों और गांव के अन्य लोगों की लगातार स्वास्थ्य जांच करना था, ताकि किसी को भी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होने पर तुरंत मदद दी जा सके।

वहां पहुंचने के बाद मेडिकल टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मेडिकल टीम को वहां से हटा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेडिकल टीम से बहस करने लगे और उनसे पूछने लगे कि वे वहां किसके कहने पर आए हैं। लोगों ने मेडिकल टीम से वहां से वापस जाने के लिए कहा।

Diarch GO

मेडिकल टीम को लौटना पड़ा

स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम को वहां से लौटना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर नजर बनाए रखी है। शाहपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि बिलौटी गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी न हो। सीएस शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आरा से फिर मेडिकल टीम भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम हमेशा सेवा के लिए तैयार है और लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवा देना उनका धर्म है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा