LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Arrah woman murder: बिहार के आरा में सनसनी! 35 वर्षीय सरिता देवी की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Arrah woman murder: आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में 35 वर्षीय महिला सरिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

Arrah woman murder
आरा मर्डर केस- फोटो : news4nation

Arrah woman murder: आरा जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला के गले पर गहरे कट का निशान मिला है। परिजनों ने इस हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया है। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गड़हनी थाना अध्यक्ष कमलजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए।

कब हुई थी लड़की की शादी?

मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता गुरु गोविंद सिंह, जो उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2013 में संतोष कुमार सिंह से की थी। शादी के लगभग पांच साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने उनकी बेटी को अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि इसी कारण उनकी बेटी ने वर्ष 2018 में अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई अभी भी चल रही है। संतोष कुमार सिंह असम में निजी काम करता है और केस के सिलसिले में गांव आया था।

मृतका के पिता ने क्या बताया?

मृतका के पिता के अनुसार, उनकी बेटी से उनकी आखिरी बार 10 जून की शाम फोन पर बात हुई थी। उनका आरोप है कि उसी दिन उनका दामाद बेटी के पास गया था और उसकी हत्या करने के बाद फरार हो गया।15 जून को बंद कमरे से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां सरिता देवी पलंग पर मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने अपने दामाद संतोष कुमार सिंह पर ही गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

NSIT
Nsmch

तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया

सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन डॉक्टरों की टीम बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान महिला का वजाइनल स्वाब भी जांच के लिए लिया गया। इस टीम में डॉ. के.एस. चौबे, महिला चिकित्सक डॉ. मधुकामना कुमारी और एक अन्य डॉक्टर शामिल थे।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया गया है कि सरिता देवी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र डुग्गू कुमार और एक पुत्री शगुन कुमारी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा