LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : भोजपुर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरा का 'केसर हॉस्पिटल' तत्काल प्रभाव से सील, जांच में मिलीं भारी अनियमितताएं

Bihar News : आरा में इलाज के दौरान हुई महिला मरीज की मौत के बाद फर्जी तरीके से चल रहे केशर अस्पताल को प्रशासन ने सील कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आरा का 'क
निजी अस्पताल में लगा ताला - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला पदाधिकारी  तनय सुल्तानिया के सख्त निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने आरा के पकड़ी गिरजा मोड़ रोड स्थित 'केसर हॉस्पिटल' में औचक छापेमारी की। प्रशासन को आम जनता से इस अस्पताल के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह त्वरित कार्रवाई की गई।

जांच में खुली पोल, प्रथम दृष्टया सही पाई गईं शिकायतें

अस्पताल परिसर में पहुँची प्रशासनिक टीम ने वहाँ उपलब्ध तमाम अभिलेखों, चिकित्सीय संचालन व्यवस्था, निबंधन (रजिस्ट्रेशन) संबंधी दस्तावेजों, मानव संसाधन (स्टाफ) और बुनियादी चिकित्सकीय सुविधाओं का गहन सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन के पास कई आवश्यक कागजात नहीं मिले और संचालन में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा, स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई शिकायतें भी प्रथम दृष्टया (पहली नजर में) बिल्कुल सत्य पाई गईं।

Diarch GO

जनहित और मरीजों की सुरक्षा को लेकर किया गया सील

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर ही एक संयुक्त प्रतिवेदन तैयार किया। इसके आलोक में जनहित, मरीजों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमों के तहत 'केसर हॉस्पिटल' को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

नियमों के खिलाफ चलने वाले अस्पतालों पर होगी कठोर कार्रवाई

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना वैध मानकों, आवश्यक अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित होने वाले किसी भी स्वास्थ्य संस्थान, क्लिनिक अथवा अस्पताल के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा से किसी भी कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

आरा में हुई इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई के अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ जिला स्वास्थ्य प्रबंधक गुड्डू कुमार सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अस्पताल के सीलिंग की कागजी प्रक्रिया को पूरा किया गया।

आशीष की रिपोर्ट